"क्या आपने कभी 'Carbon Credit' का नाम सुना है? क्या यह सच में जलवायु संकट का हल है… या सिर्फ अमीर देशों की एक और चाल?" आज हम जानेंगे – Carbon Credit क्या है?, और इसके positive और negative प्रभाव, और भारत पर इसका क्या असर पड़ रहा है – समझेंगे उदाहरणों के साथ। तो आइए, इस जटिल लेकिन ज़रूरी मुद्दे को समझते हैं।" "जब कोई फैक्ट्री या पावर प्लांट वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें छोड़ता है, तो वह वातावरण को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन कोई दूसरी संस्था, जैसे कि एक NGO, गाँव में 10,000 पेड़ लगाता है जो CO₂ को सोखते हैं – तो वो Carbon Credit कमाता है। अब वो क्रेडिट उस फैक्ट्री को बेच सकता है, ताकि फैक्ट्री उस उत्सर्जन के लिए 'मुआवज़ा' दे सके। “Carbon Credits डिजिटल सर्टिफिकेट होते हैं जो साबित करते हैं कि कहाँ CO₂ उत्सर्जन कम किया गया—और ये क्रेडिट्स कंपनियों या देशों को बेचे जा सकते हैं।”
