Fish Audio
Fish Audio
首页
发现

产品

故事工作室
语音合成
创建声音
音效
音频分离
语音转文字
更新日志
教程
立即升级
Tarun Verma

Tarun Verma

@Flame Verma
使用0
分享0
点赞0
收藏0

नमस्ते दोस्तों। आज का यह वीडियो मेरे और इस चैनल के लिए सबसे बड़ा मोड़ है। अब तक आपने सिर्फ मेरी आवाज़ सुनी, लेकिन आज मैं आपके सामने खड़ा हूँ... क्योंकि जिस घर को, जिस 'The Viden Voice' को हमने साथ मिलकर बनाया था, आज वो एक बहुत बड़ी मुसीबत में है। आज मेरी आवाज़ के पीछे का चेहरा आपके सामने है, क्योंकि शायद आज मुझे आपकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। दोस्तों, यूट्यूब ने हमारे चैनल को 'Inauthentic' बोलकर रिजेक्ट कर दिया है। उनका कहना है कि मेरा कंटेंट वैल्युएबल नहीं है। और ऑन्थेटिक नहीं है लेकिन क्या वो सिस्टम उन रातों को देख पाया जब मैं घंटों रिसर्च करता था? क्या वो सिस्टम उन 400-500 पॉजिटिव कमेंट्स की खुशी को समझ सकता है जो आप लोग हर दिन मुझे करते थे ? यूट्यूब के लिए ये सिर्फ डेटा हो सकता है, लेकिन मेरे लिए ये मेरा जुनून था जिसे एडिट कराने के लिए मैंने अपना पैसा और वक्त दोनों लगा दिए। सच कहूँ तो, इस फैसले ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है। लोग कहते हैं फेसकैम वीडियो बनाओ, लेकिन इस कैटेगरी में फेसकैम के साथ वही क्वालिटी देना मेरे लिए फिलहाल मुमकिन नहीं है। मैं बड़ी मुश्किल से समय निकालकर सिर्फ वॉइसओवर कर पाता था। मैं हार मानकर बैठ सकता था, लेकिन मुझे लगा कि बिना आपसे बात किए जाना आपके साथ नाइंसाफी होगी। मैं यूट्यूब छोड़ना नहीं चाहता, मैं आपसे दूर नहीं होना चाहता। इसलिए मैंने सोचा है कि क्यों न एक नई शुरुआत की जाए? मैं 'Vlog' कैटेगरी में आने की सोच रहा हूँ, जहाँ कम समय में मैं आपको अपनी असल ज़िंदगी और अपनी सोच से जोड़ सकूँ। यहाँ कोई टेम्पलेट नहीं होगा, सिर्फ मैं और आप होंगे। अब फैसला आपके हाथ में है। अगर मेरी पुरानी वीडियोज़ ने आपकी लाइफ में 1% भी वैल्यू ऐड की है, तो आज मुझे आपके सपोर्ट की ज़रूरत है। कमेंट्स में बस लिख देना 'We are with you' हम आपके साथ हैं । आपके ये कमेंट्स ही मुझे ये तय करने में मदद करेंगे कि 'The Viden Voice' का सफर यहीं खत्म होगा या हम मिलकर एक नई शुरुआत करेंगे। साथ दोगे न?"कमेंट में अपनी राय ज़रूर दे । अगर सपोर्ट नहीं मिला तो मेरा यूट्यूब का सफर यही खत्म हो जायेगा धन्यवाद

ur flagUR男性年轻对话式旁白中等教育专业自信权威清除Hindi
公开
5 个月前
使用语音
还没有音频样本

探索相关模型

गे
गेमिंग दोस्त मनीष
Sa
Samyak
RV
RV Editor
Fa
Farhan
Cr
Crezy
Sh
Shehroz
Su
Suwat
Aj
Ajeem
Yo
Young Hindi Vlogger
Se
Sendka
हि
हिंदी युवक वक्ता
Rj
Rj