Vikash Maurya

Vikash Maurya

@Vikas Kumar
0Использование
0Акции
0Нравится
0Сохранено пользователем

"क्या आप जानते हैं कि हमारी आज की आधुनिक दुनिया हजारों साल के संघर्ष, खोज और विकास का परिणाम है? मानव सभ्यता की कहानी केवल इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं है, यह एक ऐसी रोमांचक यात्रा है जिसमें आश्चर्य, खोज और क्रांति भरी हुई है। आइए, एक टाइम मशीन में बैठते हैं और देखते हैं—कैसे इंसान गुफाओं से निकलकर चाँद तक पहुँच गया!" "आज से लाखों साल पहले, इंसान जंगलों में घूमने वाला एक आम प्राणी था। हमारे पूर्वज शिकार करके और जंगली फल खाकर जीवित रहते थे। लेकिन फिर एक क्रांतिकारी खोज हुई — आग!" "आग ने न सिर्फ खाने को पकाने की सुविधा दी बल्कि, जंगली जानवरों से बचाव भी किया। फिर आया इंसान की सबसे बड़ी खोजों में से एक— कृषि।" "करीब 10 हजार साल पहले, इंसानों ने खेती करना शुरू किया। अब उन्हें खाने की तलाश में भटकना नहीं पड़ता था। उन्होंने गाँव बसाने शुरू किए, और यहीं से शुरू हुई सभ्यता की असली कहानी" "अब जब इंसानों के पास स्थायी घर थे, तो उन्होंने कुछ और महत्वपूर्ण चीज़ें बनाई। जैसे- भाषा, व्यापार और सरकार।" "मेसोपोटामिया की सभ्यता (इराक) में पहली बार लिपि लिखी गई। मिस्र ने पिरामिड बनाए, हड़प्पा सभ्यता ने योजनाबद्ध शहर बसाए, चीन ने कागज़ और बारूद की खोज की, और माया सभ्यता ने कैलेंडर विकसित किया।" "ये वो समय था जब राजा और साम्राज्य उभरने लगे। मिस्र के फ़राओ, रोम के सीज़र और भारत के सम्राट अशोक जैसे शक्तिशाली शासकों ने इतिहास पर अपनी छाप छोड़ी।" "मध्ययुग में इंसानों ने महल और किले बनाए, लेकिन ज्ञान भी बढ़ता गया। इस्लामी जगत ने गणित और विज्ञान में योगदान दिया, भारत में 0 की खोज हुई, और यूरोप में पुनर्जागरण यानी Renaissance आया, जिसने कला और विज्ञान को नई दिशा दी।" "फिर आया - औद्योगिक क्रांति। औद्योगिक क्रांति में मशीनी विकसित हुई। जिन्होंने इंसानों की ज़िंदगी बदल दी। अब कारखानों में उत्पादन होने लगा, और विज्ञान ने उड़ने वाले हवाई जहाज, टेलीफोन और बिजली जैसी चीज़ें दीं।" "20वीं और 21वीं सदी में, इंसान ने असंभव को संभव बना दिया। मानव ने 20 जुलाई, सन 1669 ईसवी में चाँद पर कदम रखा जो हमारे लिए एक गौरव की बात थी। साथ ही इंटरनेट बनाया, और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम कर रहे हैं।" "लेकिन क्या यह हमारी सभ्यता का अंत है? बिल्कुल नहीं! अब हमारा अगला कदम होगा मंगल पर बसना, सस्टेनेबल एनर्जी बनाना और नई ब्रह्मांडीय खोजें करना।

hi
Общественность
Образцы
Пока нет образцов аудиозаписей.