तो सुनो... आज के दिन तुमसे एक बात कहनी है... तुम्हें किसी के दिल का हाल सुनाना है.... तुम मेरे बाग के वो फूल हो, जिसे देखने भर से ही एक सुकून छा जाता है। मेरे दिल में एक अलग ही रौनक आ जाती है। ऐसा लगता है कि बस जी भर के सिर्फ तुम्हें ही देखता रहूँ... ज़िंदगी भर! जिस फूल की खुशबू आँखें बंद करके भी महसूस होती है, तुम वही हो। ना! तोड़ना नहीं है। उस फूल को तोड़ कर अपने पास कैद नहीं करना है। मुझे तो बस तुम्हें खिलता हुआ देखना पसंद है, तुम्हारी हिफ़ाज़त करना पसंद है। एक नशा जैसा लगता है तुम्हें महसूस करने में... हैप्पी रोज़ डे!
urMännlichJungErzählungTiefMittelHochWeichLangsamTraurigLöschenMittleren AltersRuhigWarmGemessenPoeticHindi
Öffentlich
vor 11 Tagen
Proben
Es gibt noch keine Hörproben
