एक लड़का अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान बॉल अचानक दूर जाकर गिरी, और उसे लेने के लिए जैसे ही वह आगे बढ़ा, सामने से एक किन्नर आती हुई दिखाई दी। बॉल सीधी आकर उसके गुप्तांग पर लगी, जिससे वह दर्द के मारे वहीं गिर पड़ा। तभी उसने देखा कि वही किन्नर उसकी ओर बढ़ रही है। डर के मारे वह तुरंत उठकर घर की ओर दौड़ पड़ा, लेकिन रास्ते में वही किन्नर अचानक उसके सामने आकर खड़ी हो गई। लड़का बचने की पूरी कोशिश कर रहा था, पर तभी उस किन्नर की आत्मा उसके शरीर में समा गई। वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। जब उसकी आँख खुली तो वह अपने घर के कमरे में था। उठते ही उसे कुछ अजीब महसूस हुआ उसकी चाल, बोल, हावभाव बिल्कुल किसी किन्नर जैसे हो गए थे। वह अनजाने में अपने बाल सँवारने लगा और किन्नरों की तरह कपड़े पहनकर तैयार हो गया। इसके बाद वह सड़कों पर निकल पड़ा और लोगों से पैसा मांगने लगा। संयोग से मांगते-मांगते अपने पिता के सामने पहुँच गया। अपने बेटे को इस रूप में देखकर पिता के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। वे उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर घर ले आए। जब माँ ने भी अपने बेटे की यह हालत देखी, तो वह भी स्तब्ध रह गई, क्योंकि अब उसका बेटा बिल्कुल किसी असली किन्नर की तरह बात कर रहा था। Ab क्या hoga Aage comment for next part
