भारतीय चयन समिति ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। इस टीम में दो साल बाद ईशान किशन की वापसी हुई है। कहते हैं रात कितनी भी काली क्यों न हो...अगले दिन सुबह जरूर होती है। यह कहावत ईशान किशन की हालिया परिस्थितियों पर बिल्कुल फिट बैठती है। दरअसल, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को पिछले दो साल से भारतीय टीम में वापसी का इंतजार था जो शनिवार को पूरा हो गया। टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अब वह एक बार फिर भारतीय जर्सी में शानदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे
hiMännlich
Öffentlich
vor 2 Monaten
Proben
Es gibt noch keine Hörproben
