Scene 1 नमस्कार! Nhava Sheva Freeport Terminal में आपका स्वागत है। यह एक ऐसा स्थान है जहां रोज़ सैकड़ों कंटेनर, मशीनें और लोग तालमेल से काम करते हैं। यहां हर दिन भारी मशीनें लगातार चलती रहती हैं। ऐसे में सुरक्षा नियमों का पालन सिर्फ ज़रूरी नहीं, अनिवार्य है। इतनी बड़ी और व्यस्त जगह पर सबसे अहम है – आपकी सुरक्षा। यह वीडियो केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आपकी और हमारी सुरक्षा की पहली कड़ी है। इस इंडक्शन प्रोग्राम में हम आपको बताएंगे: १. यहाँ के ज़रूरी सेफ्टी नियम २. अलग-अलग वर्क ज़ोन में कैसे करें सुरक्षित मूवमेंट ३. कौन-से पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट्स (PPEs) हैं अनिवार्य ४. और, अगर कभी इमरजेंसी हो — तो आपको क्या करना है Scene 2 दोस्तों, क्या आप जानते है की एक स्क्रू या पेच भी जानलेवा हो सकता है? कैसे? मई आपको बताता हूँ | इस वीडियो को ध्यान से देखिये हेलमेट सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है — यह आपके जीवन की ढाल बन सकता है। एक छोटा-सा स्क्रू भी सिर पर लगे तो गंभीर नुकसान कर सकता है, लेकिन जैसे के आपने देखा,अगर आपने हेलमेट पहना हो — तो यह खतरा काफी हद तक टल सकता है। याद रखिए, सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है। Scene 3 टर्मिनल पोर्ट यार्ड में काम करते समय तो हर कदम पर सतर्क रहना आवश्यक है। 1. हमेशा पैदल चलने के लिए निर्धारित वॉकवे और ज़ोन का ही इस्तेमाल करें। 2. कंटेनर स्टैक्स और भारी मशीनरी से दूरी बनाए रखें। 3. हमेशा अपने चारों ओर के माहौल पर ध्यान बनाए रखें। 4. कभी भी लटकते हुए लोड के नीचे खड़े न हों। क्योंकि सुरक्षा कोई विकल्प नहीं... सुरक्षा एक ज़िम्मेदारी है।
