आज है हमारा Day 27, और आज हमने देखा कि सारे काम धीरे-धीरे completion के stage पर आ चुके हैं। आज STEM Lab, Library और Classrooms का सारा furniture का काम final कर लिया गया। अब ये सभी spaces पूरी तरह से ready हैं। इसी के साथ, Handwash Station का काम भी आज complete हो गया, और school में Light Fitting का काम भी पूरा कर लिया गया। School को और सुंदर और welcoming बनाने के लिए, Washroom के आगे plants और flowers लगाए गए। साथ ही, पूरे school के हर कोने में pots में plants लगाए गए, जिससे school पूरी तरह green और lively लगने लगा। Infrastructure के बीच, बच्चों की learning भी चलती रही। आज बच्चों को Murtikala, Arts और Craft सिखाई गई, जिसमें उन्होंने बहुत सारी creative चीज़ें बनाईं और अपनी imagination और skills दोनों दिखाई। Day 27 पर यह clearly दिखा कि school का काम almost पूरी तरह से complete है, और यह space अब बच्चों के लिए पूरी तरह ready हो चुका है।