मझगई थाना क्षेत्र के ढकवा गदियाना स्थित करबला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हसन हुसैन की याद में थाना क्षेत्र के गांव ढकवा गदियाना,गोतेबाज पुरवा, सिसवारा गदियाना, भदुरहिया गदियाना, छेदुई पतिया , हक्कलपुर, टापर पुरवा आदि गांवों में मुहर्रम का बीसवां मनाया जाता है। बुधवार रात हिन्दू मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर ताजियों को चौक पर गांव में कई जगह ताजिया रखे गए थे, बुधवार की रात में ग्रामीणों ने ताजिया का जुलूस निकाला तथा ढोल ताशे बजाए गए। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तीन बजे ताजियों को चौक से उठाकर मातमी जुलूस के साथ ढकवा गदियाना स्थित करबला पर पहुंचाया। करबला पर ताजिया को देखने वाले लोगों की भारी भीड़ लगी रही। गांव के उत्तर स्थित करबला पर मेला भी लगा जिसमें तरह तरह की दुकानें भी लगी हुई थी। मेले में काफी भीड़ भाड़ का माहौल रहा। शाम ढलते ही गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मझगई थाना प्रभारी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मेला, भारी भीड़ देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके अशरफ अली, नशरत अली, प्रधान अनिल यादव, हसरत अली,राजकुमार जायसवाल, जगदीश लोधी, राजकुमार शाक्य, मौला,
