Rakesh

Rakesh

@राकेश वर्मा
2使用法
0シェア数
0いいね
0Fish Audioに保存されました

उपायुक्त अखिल पिलानी ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए आज जिला की मुख्य ड्रेनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नूंह, चंदेनी व उजीना ड्रेन सहित अन्य सभी ड्रेन में पानी सुरक्षित जोन में ही बह रहा है। उन्होंने कहा कि आज पुन्हाना शहर में भी जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से साथ बैठक की गई, जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह पुन्हाना शहर की मुख्य सड़क के निर्माण संबंधी टैंडर प्रक्रिया में तेजी लाएं तथा सड़क व नालों का निर्माण जल्द करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा शहर की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। पेयजल व बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने इन सभी कार्यों को आगामी 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भारी वर्षा के दौरान पानी निकासी का उचित प्रबंध सुनिश्चित करें। पशुओं व आबादी वाले क्षेत्रों की सुरक्षा के मद्देजर पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम व प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहते हुए स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। सभी स्कूलों में भी जलभराव की स्थिति को चेक किया जाए तथा स्कूलों को जाने वाले रास्तों में जल भराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए।

hi
公開
ボイスを使用
サンプル
音声サンプルはまだありません