Atlee की अगली फिल्म A6 को लेकर लंबे समय से चर्चा है. पहले कहा गया कि ये फिल्म Salman Khan के साथ बनाएंगे. फिर खबर आई कि मेकर्स पिक्चर पर इतना बजट नहीं लगाना चाहते. इसलिए इसे फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. फिर खबर आई कि एटली, सलमान नहीं बल्कि Allu Arjun के साथ ये फिल्म बनाएंगे. बजट की समस्या फिर भी बनी रही. अब ताज़ा जानकारी ये है कि अल्लू अर्जुन, एटली के साथ काम करने को राज़ी हो गए हैं. कमाल की बात ये है कि ये दो हीरो वाली बिग स्केल की फिल्म होने वाली है पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए हामी भर दी है. हालांकि अभी तक पेपरवर्क होना बाकी है. मगर एटली इसी साल अप्रैल या मई से इसके प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू कर देंगे. तमिल प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स इसमें पैसा लगाएगा. पीपिंगमून ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,
