लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हुलास पांडे का जन्मदिन भोजपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भोजपुर संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजेश साहू ने अपने गांव में भव्य आयोजन कर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोजपा (R)भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हुलास पांडे के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के साथ खड़ी है और सेवा ही संगठन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हुलास पांडे के राजनीतिक और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को पार्टी के लिए प्रेरणादायक बताया। समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
