हेलो बेटा जी, कैसी हो? सब ठीक है बेटा? मुझे पता है कि तुम दोनों में लड़ाई हुई है और साहिल ने आपको कुछ गलत बोल दिया, जो कि बिल्कुल गलत था। उसे इस बात का बहुत दुख भी है कि उसने आपको ऐसा कहा। मैं अपने बेटे को अच्छे से जानती हूँ, वो गुस्सा भले ही 5 मिनट का करे, लेकिन दिल का बहुत साफ है। तुम भी मेरी बेटी जैसी ही हो। कभी-कभी इंसान ना चाहते हुए भी अपने किसी करीब वाले को दुख पहुँचा देता है, और उससे यही गलती हो गई। वो बहुत परेशान है, ठीक से खाना तक नहीं खा रहा। पिछले 5-6 दिनों से बस 1-2 रोटी ही खाई हैं उसने। मैं ये नहीं कहती कि तुम उससे बात करो, वो तुम दोनों का आपस का मामला है। लेकिन बेटा, गलती भगवान से भी हो जाती है, हम तो फिर भी इंसान हैं। तुम्हें साहिल में अच्छी बातें भी जरूर दिखी होंगी। जैसे उस दिन जब आप घर आई थीं और वो रात में ही दवाई लेने निकल गया था, तभी मुझे समझ आ गया था कि मेरा बेटा दिल ही दिल में तुम्हें बहुत पसंद करता है। बाकी कोई बात नहीं बेटा, बस तुम ठंडे दिमाग से सोचो। उसके शब्द गलत हो सकते हैं, लेकिन तुम्हें लेकर उसका इरादा कभी गलत नहीं था। ठीक है बेटा जी, अपना ध्यान रखना। अगर तुम्हें लगे कि मैंने कुछ गलत कहा हो, तो अपनी मम्मी समझकर मुझे माफ कर देना। साहिल तुम्हें बहुत मिस कर रहा है।