भाईयों और बहनों, आज हम आप सबसे एक साफ बात करना चाहते हैं। हमने हमेशा कोशिश की कि महागठबंधन के साथ रहकर अपने समाज की आवाज़ को मज़बूत करें। लेकिन अब दिल भारी है। जब हमारे समाज के लोग, हमारी पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करें… और आखिर में उनको सिर्फ़ किनारे कर दिया जाए — तो दुख होता है। Deputy CM का वादा किया गया था, लेकिन हुआ कुछ नहीं। और अब, हमारे अपने भाई संतोष साहनी की टिकट गौरा बोरम सीट से वापस लेकर किसी और को दे दी गई हम मल्लाह समाज के लोग हैं, मेहनत करने वाले हैं। बस उम्मीद था कि हमें बराबरी का दर्जा मिले। लेकिन अब लगता है, वहाँ जगह नहीं है हमलोग के लिए। इसलिए, हम अपने समाज के सभी लोगों से, अपने हर समर्थक से कह रहे हैं — जो हमें इज़्ज़त नहीं देता, जो हमें हिस्सेदारी नहीं देता… उसे हमारा वोट नहीं मिलना चाहिए। हम किसी से लड़ाई नहीं चाहते, बस इतना चाहते हैं कि हमारे समाज को उसका हक़ मिले — जो महागठबंधन या राजद हमें नहीं दे सकता। वरना बात यहाँ तक पहुँचती ही नहीं। इसिलए हम फैसला लिए है महागठबंधन से अलग होने के, उनका हमारा साथ नहीं निभ सकता. हम इस चुनाव में अकेले है धन्यवाद।
