Prince
princesuryavanshi princesuryavanshi에 의해वीडियो की शुरुआत में हमें एक लड़की दिखाई जाती है, जिसे कुछ जीव खा रहे होते हैं और वह कह रही होती है, "मुझे मार डालो"।
फिर कहानी अतीत में जाती है, जहाँ कुछ दोस्तों को दिखाया जाता है जो एक डंजन (dungeon) के गेट के बाहर खड़े होते हैं। उनमें से ह्योनचान (Hyeonchan) नाम का एक लड़का कहता है, "आओ, इसके बारे में सोचो। हम ही लोग हैं जिन्हें इस छुपे हुए डंजन के बारे में पता है। हमें इसके अंदर जाना चाहिए और लूट-मार करके वापस निकल जाना चाहिए जैसे कुछ हुआ ही नहीं। हम हंटर्स हैं और कुछ पैसों के लिए अपनी जान जोखिम में डालते रहते हैं। हमें ऐसे मौके का फायदा उठाना चाहिए। चलो डंजन क्लियर करते हैं"।
तभी टीम की एक सदस्य, चो-ई (Cho-i), कहती है कि यह एक अच्छा विचार नहीं है और यह उनके लिए खतरनाक हो सकता है। इस पर ह्योनचान उसे डांटता है और कहता है, "क्या तुम्हें लगता है ऐसा मौका बार-बार आएगा? बाकी सब सहमत हैं, तो तुम्हें क्यों लगता है कि मेरा फैसला गलत है? क्या तुम मुझे पूरी टीम के सामने शर्मिंदा करना चाहती हो? सच तो यह है कि मेरे बिना तुम किसी गिल्ड में शामिल भी नहीं हो पातीं। मुझ पर भरोसा रखो, मैं तुम्हारे साथ हूँ"। चो-ई मान जाती है, यह सोचकर कि ह्योनचान सही कह रहा है और उसी ने उसे गिल्ड में शामिल कराया था।
जब वे डंजन के अंदर जाते हैं, तो बहुत सारे मॉन्स्टर्स उन पर हमला कर देते हैं। टीम के सदस्य चो-ई से शील्ड बनाए रखने के लिए कहते हैं, लेकिन जब चो-ई मदद के लिए पुकारती है क्योंकि वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सकती, तो वे सभी उसे अकेला छोड़कर भाग जाते हैं।
चो-ई को अकेला देख मॉन्स्टर्स उसके पीछे पड़ जाते हैं। वह "मुझे जिंदा रहना होगा" कहकर जंगल की तरफ भागती है, जहाँ उसे एक बहुत बड़ा मॉन्स्टर मिलता है जो उसे एक अंगूठी (ring) देता है। वह अंगूठी पहन लेती है और उसके सामने एक सिस्टम प्रकट होता है। तभी दूसरे मॉन्स्टर्स वापस आकर उस पर हमला कर देते हैं और उसे मारकर खाने लगते हैं।
उसी समय, सिस्टम रिंग सक्रिय हो जाती है और उसे पुनर्जीवित (revive) कर देती है। जब मॉन्स्टर्स उस पर फिर से हमला करते हैं, तो वह कहती है, "मुझे मार डालो!"। तभी उसे अपने पास एक तलवार दिखती है जो उसे ह्योनचान ने उपहार में दी थी। वह उस तलवार को उठाती है और मॉन्स्टर्स पर हमला कर देती है। एक मॉन्स्टर को मारने पर सिस्टम में एक नोटिफिकेशन आता है। इसके बाद, वह एक-एक करके सभी मॉन्स्टर्स को मार देती है और एक शैतानी मुस्कान के साथ कहती है, "आ जाओ सालों! एक-एक को गाजर-मूली की तरह काट दूंगी"।