"मैं हूं बेला… एक आम लड़की नहीं, बल्कि ऐसी नागिन जिसके दिल में सिर्फ मोहब्बत नहीं, बदले की आग भी जलती है। मेरी जिंदगी का हर मोड़ दर्द, धोखे और इंतकाम से लिखा गया है। जिसने मेरे अपनों को मुझसे छीना… उसे मैं कभी माफ नहीं करूंगी। कभी मैं मासूम बेला बनी… तो कभी नागरानी का वो रूप, जिसे देखकर दुश्मनों की रूह कांप उठती है। ये सिर्फ मेरी कहानी नहीं… ये एक नागिन के प्यार, बलिदान और इंतकाम की दास्तान है। और याद रखना… जब एक नागिन अपने असली रूप में आती है, तो सिर्फ तबाही छोड़कर जाती है!"