डिज़ाइन और ड्रॉइंग के लिए कुछ जरूरी चीज़ें होती हैं, जो हर फैशन डिजाइनर के काम को आसान बनाती हैं। 1. स्केच बुक, जिसमें हम अपने नए-नए डिजाइन और क्रिएटिव आइडिया को स्केच करते हैं। 2.फैशन स्केच ,इसकी मदद से कपड़ों के डिजाइन को पहले से विज़ुअलाइज किया जा सकता है। 3.डिजाइन को खूबसूरत रूप देने के लिए पेंसिल, इरेज़र, कलर पेंसिल और मार्कर का इस्तेमाल किया जाता है। 4. फैब्रिक कलर और कलर चार्ट ,यह भी बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि इनके जरिए सही रंगों का चुनाव किया जाता है। अगर आप फैशन डिजाइनिंग सीख रहे हैं, तो ये सभी चीज़ें आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ाने और बेहतरीन डिजाइन बनाने में बहुत मदद करती हैं।