Anmol Singh
by Anmol Singh... तो टोक्यो के कुछ इंसान जब वो ट्रेन में ट्रैवल कर रहे होते हैं तो अचानक से ही उनकी ट्रेन पहुंच जाती है, एक ऐसे समय में जहां पर कुछ भी नहीं बचा हुआ था। और जब यह बात उन लोगों को समझ में आती है कि वो समय में काफी ज्यादा आगे आ गए हैं तो वो कोशिश करने लगते हैं कि वो अपने आप को जिंदा रख सकें। और उस वक्त तक इन लोगों के दिमाग में यही बात चल रही थी कि ये लोग यहां पर कितने समय तक जिंदा रह सकते हैं और ये कभी अपने समय में वापस जा भी पाएंगे या फिर नहीं। तोओओओ कहानी की शुरुआत होती है टोक्यो में, जहां पर हम लोग सभी लोगों को देख पाते हैं जो कि अपने काम में काफी ज्यादा बिजी थे। हम लोग कुछ लोगों को देख पाते हैं जो कि भागते हुए ट्रेन को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे ताकि वो जल्दी से जल्दी अपने ऑफिस में पहुंच सकें। अब जब ये लोग ट्रेन को पकड़ लेते हैं तो उसके बाद ये वहां पर फोन चलाने लगते हैं। इनमें से किसी को भी एक दूसरे से कोई भी मतलब नहीं था और ये सभी लोग इस बात से अनजान थे कि अभी कुछ ही समय में इन लोगों की किस्मत बदलने वाली है। अब यहां पर हम लोग एक बोतल के ढक्कन को देख पाते हैं जो कि ट्रेन में ही लुढ़क रहा था और तभी अचानक से ही वो गायब हो जाता है। और वो ढक्कन गायब हुआ ही था कि तभी अचानक से ही यहां पर मौजूद सभी लोगों के फोन में बहुत सारे अर्थक्वेक के अलर्ट्स आने लगते हैं, जिससे सभी लोग काफी ज्यादा डर गए थे। लेकिन अभी के टाइम पर भी उस ट्रेन ने चलना बंद नहीं करा था और अब वो घुस जाती है एक टनल में, जिसमें बना हुआ था एक वर्म होल और अब वो ट्रेन उस वर्म होल के अंदर एंटर कर जाती है और उसमें मौजूद सभी पैसेंजर बेहोश हो जाते हैं। जिसके थोड़ी देर बाद जब इन लोगों की आंख खुलती है तो ये लोग यहां से बाहर निकलने की कोशिश करने लगते हैं क्योंकि अभी के टाइम तक वो ट्रेन भी रुक चुकी थी। लेकिन जैसे ही ये लोग बाहर पहुंचते हैं तो बाहर का नजारा देखने के बाद इन लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। क्योंकि असल में बाहर अभी के टाइम पर कोई भी ट्रेन मौजूद नहीं थी और ये लोग जिस डिब्बे में ट्रैवल कर रहे थे, वो ही यहां पर मौजूद था। और साथ ही जिस जगह को ये लोग बचपन से देखते आ रहे थे, वो पूरी तरह से चेंज हो चुकी थी। जहां पर पहले बहुत बड़ी बड़ी बिल्डिंग्स हुआ करती थी, यहां पर बस दूर दूर तक जंगल फैला हुआ था। और ये पूरा नजारा देखने के बाद तो ये लोग काफी ज्यादा शौक होते हैं, जिसके बाद यहां पर हम लोग सैम नाम के एक आदमी को देख पाते हैं जो कि यहां पर मौजूद सभी लोगों की जांच करने की कोशिश कर रहा था। क्योंकि अपनी रियल लाइफ में वो एक फायर फाइटर था और उसे बहुत अच्छे से अंदाजा था कि ऐसे समय में लोगों को कैसे संभाला जाता है। तब सैम यहां पर मौजूद सभी लोगों की जांच करता है, जो कि सच में काफी ज्यादा घबराए हुए थे। और अब यहां पर हम लोग यूमी नाम की एक लड़की को देख पाते हैं जो कि सैम को पहले से जानती थी और यहां पर हम लोग ये भी जान पाते हैं कि असल में यूमी, श्याम को काफी ज्यादा पसंद करती है। क्योंकि जब एक समय पर यूमी अपने कॉलेज में फायर फाइटर का कोर्स कर रही थी तब वहां पर श्याम आया था ताकि वो उन लोगों को काफी सारी चीजें सिखा सके। और वहीं हम लोग दो हज़ार तेईस में देख पाते हैं, जहां पर मौजूद सभी लोग काफी ज्यादा घबराए हुए थे क्योंकि किसी के भी यह बात समझ में नहीं आ रही थी कि ऐसे किसी चलती ट्रेन के दो डिब्बे कैसे गायब हो सकते थे। और इसका मतलब साफ था कि अभी के टाइम पर वहां पर सिर्फ एक ही डिब्बा गायब नहीं था, बल्कि एक दूसरा डिब्बा भी गायब था, जिसको अभी तक हमें नहीं दिखाया गया है। तब गवर्नमेंट के लोग उस टनल को चेक करने की कोशिश करने लगते हैं, जिसमें से वो ट्रेन के दोनों डिब्बे गायब हुए थे। तब अभी के टाइम पर इन लोगों को दूसरी तरफ से एक रोशनी आती हुई नजर आती है और इन्हें लगने लगता है कि सारे के सारे लोग वहीं पर मौजूद हैं। और वहीं दूसरी तरफ हम लोग सैम और यूमी को देख पाते हैं, जो कि एक और पैसेंजर के साथ टनल के दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे ताकि ये लोग जान सकें कि ये लोग कहां पर पहुंच गए हैं। और तभी दूसरी तरफ से इन लोगों को भी रोशनी दिखाई देती है और इन्हें लगने लगता है कि शायद इन्हें कोई ढूंढने के लिए आ रहा है। वहीं गवर्नमेंट के लोगों को भी रोशनी देखने के बाद लग रहा था कि शायद उन्होंने उन सभी पैसेंजर को ढूंढ लिया है। लेकिन जैसे ही ये लोग उस रोशनी के पास पहुंचते हैं तो वहां दूसरी तरफ से भी इन्हीं लोगों के कुछ एंप्लॉयी आ रहे थे, जिनको दूसरी तरफ से इन लोगों को ढूंढने के लिए भेजा गया था। और वहीं हम लोग सैम और साथी यूमी को देख पाते हैं, जो कि तीसरे पैसेंजर के साथ रोशनी का पीछा करते हुए टनल के दूसरे छोर पर पहुंच जाते हैं, जहां पर से सूरज की रोशनी आ रही थी। और जब ये लोग बाहर निकलने के बाद थोड़ा सा ऊपर चढ़कर देखते हैं तो यहां पर पूरी तरह रेगिस्तान था। जो चीज देखने के बाद ये सभी लोग काफी ज्यादा डर जाते हैं। क्योंकि इन तीनों में से किसी के भी यह बात समझ में नहीं आ रही थी कि आखिरकार ये लोग पहुंच कहां पर गए हैं। और अब ये लोग वहां पर मौजूद उस जगह की वीडियोस बना लेते हैं ताकि ये लोग बाकी पैसेंजर के पास जाकर उन सबको ये सारी चीजें दिखा सकें। और जब ये लोग वापस पहुंचकर सभी लोगों को इस बारे में बताते हैं तो कोई भी इनकी बात पर भरोसा नहीं करता। पर जब ये लोग वीडियोस दिखाते हैं तो ना चाहते हुए भी सभी लोगों को इनकी बात पर भरोसा करना पड़ता है। अब ये सभी लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे थे क्योंकि इनकी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिरकार ये लोग यहां पर सर्वाइव कैसे करेंगे। और दूसरी सबसे बड़ी बात ये थी कि अगर यहां पर इंसान मौजूद नहीं थे तो इन लोगों को कौन बचाएगा? और यही सब सोचते हुए सभी लोग काफी ज्यादा डिप्रेशन में आ जाते हैं क्योंकि अभी के टाइम पर इन सभी लोगों में से किसी के भी फोन में सिग्नल भी नहीं आ रहे थे। तब सैम यहां पर मौजूद सभी लोगों को किसी तरह से संभालता है और यहां पर मौजूद सभी लोगों को अब सात घंटे बीत गए थे और अभी के टाइम पर सभी लोगों को भूख लगने लग गई थी। पर यहां पर किसी के पास भी इतना ज्यादा खाना नहीं था कि वो सभी लोगों का पेट भर सके। लेकिन कुछ लोग अपने साथ कुछ स्नैक्स लेकर चले थे जो कि वो सभी लोगों के साथ शेयर करने का डिसाइड करते हैं। और अब हम लोग रैनी नाम की एक लड़की को देख पाते हैं जो कि इन सभी पैसेंजर के बीच में मौजूद थी और वो सभी पैसेंजर के बैग में चेक करने लगती है कि उसे कुछ खाने के लिए मिल जाए। तब इसे खाने के लिए ज्यादा सामान तो नहीं मिलता लेकिन हायाशिमा के बैग में इसे कुछ कैंची और साथ ही गवर्नमेंट का एक लेटर मिल जाता है, जो कि जेल का एक लेटर था। जो देखने के बाद रैनी को लगने लगता है कि शायद हायाशिमा बहुत बड़ा क्रिमिनल है और यहां पर जितने भी लोग फंसे हुए हैं, उन सभी लोगों को हायाशिमा ने ही फंसाया है ताकि वो गवर्नमेंट को ब्लैकमेल करकर अपनी सजा माफ करवा सके। और इसी बारे में रैनी सभी लोगों को चिल्ला चिल्लाकर बता देती है कि हायाशिमा के बैग में उसे जेल का एक लेटर मिला है। तब हायाशिमा सभी लोगों को सब कुछ समझाने की कोशिश करने लगता है, लेकिन कोई भी उसकी बात को ध्यान से नहीं सुनता। जिसके बाद हायाशिमा डिसाइड करता है कि वो बाहर जाकर ही रहेगा। अब यहां पर हम लोग शिराहामा नाम के एक लड़की को देख पाते हैं, जो कि अपने साथ काफी सारे फ्रूट्स लेकर चल रही थी। इसीलिए वो सभी लोगों को भूखा देखते हुए सभी लोगों के साथ फ्रूट शेयर करने का डिसाइड करती है। और अब जब सभी लोग फ्रूट्स खाते हुए अपना काम कर रहे थे, तब हम लोग यहां पर कटाना नाम के एक लड़के को देख पाते हैं, जो कि फ्रूट्स खाते हुए एक वीडियो को देख रहा था, जो कि अभी कुछ समय पहले उसने बनाई थी। जिसमें वो क्लियरली देख पाता है कि रैनी सभी लोगों के बैग से खाना चुराने की कोशिश कर रही थी। और जैसे ही यह बात सैम को पता चलती है तो वो तुरंत ही अपने एक साथी के साथ बाहर जाता है ताकि वो हियाशिमा को वापस ला सके।... और वहीं हम लोग हियाशिमा को देख पाते हैं, जो कि चलते-चलते काफी ज्यादा दूर आ गया था और उसी दौरान वो एक खाई में गिरने वाला होता है। लेकिन सही टाइम पर यहाँ पर सैम पहुंच जाता है। अब जब सैम हियाशिमा को पकड़कर ऊपर खींचता है तो हियाशिमा उसे बताता है कि असल में वो एक बहुत फेमस हेयर ड्रेशर है। लेकिन अभी के टाइम पर भी वो किसी को भी उस लेटर के बारे में कुछ भी नहीं बताता क्योंकि रैनी को उसके बैग से मिला था। अब रात में हम लोग यहाँ पर मौजूद लोगों को देख पाते हैं, जिसमें से कुछ लोग सो गए थे पर ज्यादातर लोग बिल्कुल भी नहीं सो पाते क्योंकि उन्हें काफी ज्यादा टेंशन हो रही थी। अब अगली सुबह तक सभी लोग अपनी होप पूरी तरह से खो चुके थे, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि शायद अब कोई भी उन्हें बचाने के लिए नहीं आने वाला। इसीलिए वापस से सैम सभी लोगों को समझाने की कोशिश करने लगता है कि वो सभी लोगों को किसी तरह से बचा लेगा। लेकिन हियाशिमा इस बात पर थोड़ा भड़क जाता है, क्योंकि उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि श्याम सभी लोगों की मदद करने की कोशिश क्यों कर रहा है। जिस पर श्याम इसे अपने पास्ट की एक स्टोरी के बारे में बताता है कि उसकी वजह से उसके एक दोस्त की दोनों टांगें खराब हो गई थी और उसके बाद ही यहाँ पर श्याम ने डिसाइड करा था कि वो जितना हो सकेगा उतना लोगों की मदद करेगा। और अब इसके बाद ये तीनों के तीनों लोग कुछ सामान ढूंढने के लिए चले जाते हैं, ताकि बाद में ये लोग उन चीजों को मिलकर खा सकें। और अब हम लोग वापस से हियाशिमा को देख पाते हैं, जो कि जब इन लोगों के साथ जा रहा था तभी अचानक से ही इसे इसके भाई के विजन आने लगते हैं। तब हम लोग हियाशिमा के भी पास्ट का एक सीन देख पाते हैं, जहाँ पर वो लोग एक बहुत गरीब फैमिली से बिलॉन्ग करा करते थे। पर जब बाद में हियाशिमा एक बहुत फेमस हेयर ड्रेशर बन गया तो उसने अपने सारे सपने पूरे किए। लेकिन उस दौरान काम में बहुत ज्यादा बिजी होने की वजह से हियाशिमा अपने भाई के ऊपर ध्यान देना बंद कर चुका था। और उसकी इसी लापरवाही के चलते उसका भाई एक बड़ा क्रिमिनल बन गया था और उसे पुलिस ने पकड़ लिया था। और यहाँ पर यह बात भी रिवील होती है कि असल में हियाशिमा के बैग में रीना को जो लेटर मिला था, वो उसके भाई का ही था, क्योंकि उस दिन उसके भाई की बेल होने वाली थी और हियाशिमा उसको लेने के लिए ही जा रहा था। पर अब अभी के टाइम पर हम लोग कुछ और पैसेंजर्स को देख पाते हैं, जो कि आसपास के एरिया को एक्सप्लोर करने के लिए निकल गए थे। जहाँ पर इन्हें वैसे तो कुछ भी नहीं मिलता, पर यहाँ पर से इन्हें बहुत दूर एक बहुत बड़ा टावर दिख रहा था। जिसको देखने के बाद सभी लोग काफी ज्यादा शौक होते हैं। क्योंकि असल में वो टावर दो हज़ार छब्बीस तक कंप्लीट होने वाला था और उसके बारे में ही काफी ज्यादा एडवर्टाइजमेंट चल रही थी। और साथ ही यहाँ पर हम लोग एक बायोलॉजिस्ट को भी देख पाते हैं, जिसको एक प्लांट मिला था, जो कि आज से लगभग तीस साल बाद उगने वाला था। जो चीज देखने के बाद सभी लोगों को यह बात समझ में आ गई थी कि वो किसी तरह से फ्यूचर में आ चुके हैं। और यह चीज जानने के बाद सभी लोग काफी ज्यादा शौक होते हैं कि फ्यूचर में दुनिया की इतनी बुरी हालत होने वाली है। और वहीं हम लोग दो हज़ार तेईस में देख पाते हैं कि सभी लोग अभी भी काफी ज्यादा परेशान थे, क्योंकि अभी तक भी उन्हें कोई भी क्लू नहीं मिला था कि आखिरकार वो डब्बे कहाँ गए। इसीलिए वो लोग न्यूज में इस चीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देते हैं कि एक ट्रेन के दो डब्बे गायब हो गए हैं, जिसमें लगभग सौ पैसेंजर मौजूद थे। वहीं रात में हम लोग फ्यूचर में श्याम को देख पाते हैं, जो कि यूमी के साथ मिलकर ट्रेन की छत पर एक पॉलीथिन बिछा रहा था, ताकि वो यहाँ पर मौजूद ओस को इकट्ठा कर सके। अब अगले दिन तक यहाँ पर मौजूद सभी लोगों को काफी ज्यादा प्यास लगी हुई थी। तभी यहाँ पर मौजूद बायोलॉजिस्ट बताता है कि उसे पास में ही एक प्लांट मिला है, जो कि तभी कहीं पर उगता है जब वहाँ पर कोई वॉटरफॉल मौजूद हो। जो चीज सुनने के बाद सैम डिसाइड करता है कि वो यहाँ पर मौजूद वॉटरफॉल को ढूंढेगा, ताकि वो सभी लोगों की पानी पीने की प्रॉब्लम को मिटा सके। और इसीलिए वो उस बायोलॉजिस्ट यूमी और साथ ही हियाशिमा को अपने साथ लेकर निकल जाता है, ताकि वो जल्दी से जल्दी वॉटरफॉल को ढूंढ सके। तब ये लोग वॉटरफॉल को ढूंढते हुए एक पहाड़ के पास पहुंच जाते हैं, जो कि काफी ज्यादा ऊपर था और उसको देखने के बाद ये लोग समझ जाते हैं कि हो ना हो, वहां पर ही पानी मौजूद हो सकता है। इसीलिए वापस आकर ये लोग एक रस्सी बनाते हैं, ताकि श्याम उन पहाड़ों के ऊपर चढ़ सके। फिर जैसे ही श्याम वहां पर रस्सी लेकर पहुंचता है तो वहां पर उसे पानी मिल जाता है, जिससे सभी लोग काफी ज्यादा खुश होते हैं। तभी ऊंचाई से श्याम यह भी नोटिस करता है कि जहाँ पर पहले कभी टोक्यो सिटी मौजूद हुआ करती थी, वहां पर आज बस एक बहुत बड़ा समंदर मौजूद है। और अब जब ये वापस आकर इस बारे में बाकी सभी लोगों को बताता है तो सभी लोग और ज्यादा परेशान हो जाते हैं। क्योंकि किसी को भी यह बात समझ में नहीं आ रही थी कि फ्यूचर में ऐसा क्या होगा, जिससे सभी लोग खत्म हो जाएंगे। अब रात में हम लोग देख पाते हैं कि सभी लोग सो रहे थे। तब यहाँ पर मौजूद एक पैसेंजर, जिसका नाम तनाका था, वो बाहर जाता है और वहां पर कुछ चीजों को ढूंढने लगता है। और तभी अचानक से ही कोई तनाका के ऊपर अटैक करता है और जब तनाका आकर इस बारे में सभी लोगों को बताता है तो कोई भी इसकी बात पर भरोसा नहीं करता। क्योंकि सभी लोगों को लग रहा था कि शायद उनके अलावा यहाँ पर कोई और मौजूद नहीं है। और तभी अचानक से यहाँ पर बारिश होने लगती है। जो चीज देखने के बाद सभी लोग काफी ज्यादा खुश हो गए थे, क्योंकि आज काफी समय बाद उन्हें पीने के लिए इतना सारा पानी मिला था। और साथ ही इन लोगों ने काफी सारा पानी भी इकट्ठा कर लिया था, ताकि बाद में वो लोग उसका यूज कर सकें। अब अगले दिन हम लोग बायोलॉजिस्ट को देख पाते हैं, जो कि यहाँ पर कुछ बेरीज और साथ ही कुछ प्लांट्स को ढूंढता है, जिनको खाया जा सकता था। और अब इसीलिए काफी सारे लोग यहाँ से बाहर चले जाते हैं, ताकि वो सभी लोगों के लिए खाना इकट्ठा कर सकें। लेकिन हम लोग यूमी को देख पाते हैं, क्योंकि जब अपनी एक साथी के साथ बेरीज ढूंढने की कोशिश कर रही थी तब धोखे से वो कुछ पॉइजन बेरी को खा लेती है, जिससे उसकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। साथ ही सैम यहाँ पर काफी ज्यादा टेंशन में आ जाता है, क्योंकि वो खुद भी यूमी को काफी ज्यादा पसंद करता था। अब जब यूमी को वापस से ट्रेन के डब्बे में लेकर आया जाता है तो यहाँ पर मौजूद सभी लोग यूमी का बहुत अच्छे से ख्याल रखने लगते हैं और अब किसी तरह से यूमी की जान को भी बचा लिया जाता है। साथ ही यहाँ पर अब सभी लोगों को यह बात समझ में आ गई थी कि अगर वो इसी तरह से हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहेंगे तो सभी लोग बहुत बुरी तरह से मारे जाएंगे। इसीलिए अगले दिन से सभी लोग साथ में मिलकर काम करने का डिसाइड करते हैं। अब आज रात के लिए इन्होंने साथ में काम कर कर काफी सारी चीजें जमा कर ली थी, जिसके बाद ये लोग पार्टी के तौर पर उन सभी चीजों को खाते हैं। पर यहाँ पर मौजूद सभी लोगों को और ज्यादा परेशानी होने लगती है। क्योंकि अभी के टाइम पर भी इन्हीं सभी में से कुछ लोगों ने कुछ ऐसी बेरीज को जमा कर लिया था, जो कि खाने वाली बेरीज की तरह ही लगा करती थी। पर असल में वो सारी की सारी बेरीज पॉइजनस थी। तभी हियाशिमा को लगने लगता है कि शायद ये सारा का सारा काम तनाका का है। क्योंकि असल में इन लोगों ने तनाका को यहाँ से निकाल दिया था, क्योंकि तनाका ने हियाशिमा की कैंची को चुराने की कोशिश करी थी। इसीलिए हियाशिमा उसको ढूंढने के लिए गुस्से में जंगल में जाने लगता है। तब श्याम उसे किसी तरह से रोकता है और खुद ही तनाका को ढूंढने के लिए चला जाता है। अब जब वो सुबह वापस आता है तो उसे तनाका तो नहीं मिला था, पर उसने श्याम की उन कैंचियों को ढूंढ लिया था, जो कि तनाका ने जंगल में गुमा दी थी।...अब यहाँ पर मौजूद बायोलॉजिस्ट को कुछ ऐसे साइंस भी मिलते हैं कि यहाँ पर कोई रिवर मौजूद हो सकती है और अगर रिवर मौजूद होगी तो वहाँ पर से वो लोग मछली पकड़ कर भी खा सकते हैं। तब बायोलॉजिस्ट अपने साथ कुछ पैसेंजर को लेकर उस रिवर को ढूंढने के लिए चला जाता है। तभी अचानक से ही यहाँ पर एक अनजान आदमी उनके ऊपर अटैक करता है और इनके एक साथी को बहुत बुरी तरह से घायल कर देता है। जिसके बाद जब उस घायल आदमी को वापस लेकर आया जाता है तो किसी तरह से सभी लोग मिलकर उसका इलाज कर देते हैं। पर यहाँ पर अभी भी उसकी हालत काफी ज्यादा खराब थी। साथ ही अभी तक यहाँ पर मौजूद सभी लोगों को यह बात भी समझ में आ गई थी कि वो यहाँ पर अकेले नहीं हैं। अब इतने में ही यहाँ पर तनाका पहुंच जाता है, जो कि सभी लोगों को बताता है कि असल में पहले वो एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करा करता था और अगर वो लोग अभी के टाइम पर उसे रुकने की परमिशन देते हैं तो वो इन लोगों के साथ मिलकर यहाँ पर ट्रैप्स बनाएगा। जिससे अगर यहाँ पर मौजूद दूसरे लोग इनके पास आने की कोशिश करेंगे तो कोई ना कोई उनके ट्रैप में जरूर फंस जाएगा। अब यह बात जानने के बाद सभी लोग तनाका को वापस से यहीं पर रोक लेते हैं और दूसरी तरफ हम लोग हियाशिमा को देख पाते हैं जो कि यहाँ पर मौजूद रीना के बालों को बना रहा था। और इतने दिनों बाद अपने मनपसंद काम को करने के बाद हियाशिमा को भी काफी ज्यादा अच्छा लगता है। वहीं दूसरी तरफ हम लोग सैम को देख पाते हैं जो कि यूमी के साथ बैठा हुआ था। तभी अचानक से ही इसे यहाँ पर एक बच्चा दिखाई देता है, जिसका तुरंत ही ये दोनों के दोनों मिलकर पीछा करने लगते हैं। और अब उसका पीछा करते हुए ये लोग एक नदी के किनारे पर पहुंच गए थे। जहाँ पर पहुंचने के बाद वो बच्चा इनसे यहाँ पर उसका वेट करने को बोलता है और वहां से चला जाता है। अब उस बच्चे का पीछा करते हुए इन लोगों को रात हो गई थी। तभी यहाँ पर वो बच्चा भी पहुंच जाता है और साथ ही हियाशिमा भी। और अब वो बच्चा यहाँ पर इन तीनों लोगों को अपने साथ उस जगह पर लेकर जाता है, जहाँ पर दूसरे डब्बे के सर्वाइवर मौजूद थे। लेकिन वहां के लोगों ने अपना काफी ज्यादा विकास कर लिया था और साथ ही यहाँ पर उन्होंने काफी सारे ट्रैप्स लगाए हुए थे और काफी सारी वॉल्स भी। जो चीज देखने के बाद सैम और बाकी लोग काफी ज्यादा शौक हुए थे। साथ ही वो यहाँ पर इन सभी लोगों के लीडर से भी मिलता है, जिसका नाम था यूमोटो। तब सैम यहाँ पर यूमोटो को बताता है कि असल में उसके कुछ साथियों ने इनके एक साथी के ऊपर अटैक करा था। तब यूमोटो अपने उस साथी को बुलाता है जिसने यह काम करा था। और अब जैसे ही वो आदमी सैम के सामने आता है तो वो सैम से इस चीज के लिए माफी मांगने लगता है। साथ ही यहाँ पर सैम यूमोटो से बताता है कि उसे यहाँ पर काफी सारी चीजें मिली हैं। और तब यहाँ पर यूमोटो भी अपनी काफी सारी इंफॉर्मेशन इन लोगों के साथ शेयर करता है कि असल में जब वो लोग यहाँ पर पहुंचे थे तब यहाँ पर उन्हें एक बोट मिली थी, जिसके अंदर एक रेडियो भी था। पर वो रेडियो खराब था। तब यूमोटो ने किसी तरह से उस रेडियो को सही करा और उसके बाद उस पर सिग्नल ढूंढने की कोशिश करने लगा। जिसमें भी वो किसी तरह से कामयाब हो गया और उसे कनाडा से कुछ सिग्नल आए, जिससे उसे पता चला कि असल में वो दो हज़ार साठ में पहुंच गए हैं। और साथ ही उसे यह बात भी पता चली कि इस दुनिया का विनाश दो हज़ार छब्बीस में ही हो गया था। असल में उस समय की सभी स्पेस एजेंसीज लगातार काफी सारी सैटेलाइट लॉन्च करे जा रही थी ताकि वो स्पेस के बारे में ज्यादा से ज्यादा इंफॉर्मेशन निकाल सके। और उनमें से ही एक सैटेलाइट एक एस्ट्रॉइड से टकरा गई, जिसके बाद वो एस्ट्रॉइड आकर अर्थ से टकरा गया और उसी के बाद सभी लोग यहाँ पर मारे गए। अब जब सैम वापस से यूमोटो से रेडियो के बारे में पूछता है तो यूमोटो इसे बताता है कि अचानक से ही वो सारे सिग्नल्स गायब हो गए जो कि इसे आ रहे थे, जिसके बाद कभी भी वापस से इसका उन लोगों से कांटेक्ट नहीं हुआ। अब ये सारी चीजें जानने के बाद सैम को और ज्यादा टेंशन होने लगती है कि वो अपने साथियों के साथ यहाँ से कैसे निकलेगा। अब इस बारे में सैम जाकर अपने बाकी सभी साथियों को बताता है कि वो लोग धोखे से दो हज़ार साठ में पहुंच गए हैं। जो चीज जानने के बाद सभी लोगों को लगने लगता है शायद भगवान ने इन्हें एक मौका दिया है ताकि ये किसी तरह से फ्यूचर में होने वाली तबाही को रोक सकें। अब इस बारे में जानने के बाद सभी लोग कोशिश करने लगते हैं कि ये किसी तरह से वापस से पास्ट में जा पाएं। लेकिन काफी देर तक अपने दिमाग के घोड़े चलाने के बावजूद भी किसी को कोई भी आइडिया नहीं मिलता। इसीलिए ये लोग पास के तालाब में जाते हैं, जहाँ पर से थोड़ी देर नहाने के बाद ये लोग काफी सारी मछलियां पकड़कर लाते हैं। वहीं हम लोग तनाका को देख पाते हैं जो कि काफी ज्यादा अकेला फील कर रहा था। क्योंकि पहली बात तो कोई उससे सही से बात नहीं करता था और दूसरा तनाका को भी किसी के साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। और इसीलिए वो पास में पड़ी कुछ झाड़ियों की मदद से अपने लिए एक दोस्त को बना लेता है ताकि वो उसके साथ बैठकर बातें कर सके। अब अगले दिन हम लोग बाकी लोगों को देख पाते हैं, जिन्होंने कैरिक्स की तरह अपने पास भी कुछ बाथरूम बना लिए थे ताकि सभी लोग वहां पर बड़े आराम से नहा सकें। और फिर जब वो लोग अपने लिए खाना ढूंढने के लिए जाते हैं तब यहाँ पर हम लोग बायोलॉजिस्ट को देख पाते हैं, जिसके हाथ में एक अजीब सा स्टोन लगा था, जो कि हरे कलर का स्टोन था। लेकिन ये सब होते हुए तनाका ने भी देख लिया था। इसीलिए वो तुरंत ही यूमोटो के पास जाता है ताकि वो इस बारे में उसे बता सके। और अब जब यूमोटो को इस बारे में पता चलता है कि दूसरे ग्रुप वालों को कुछ हरे कलर के पत्थर मिले हैं, जिनकी मदद से ये लोग अपने घर में वापस जा सकते हैं तो वो सबसे पहले तनाका को कुछ खाने को देता है। बदले में तनाका भी यूमोटो से वादा करता है कि जैसे ही इसे दूसरे ग्रुप के बारे में और ज्यादा इंफॉर्मेशन मिलेगी, ये तुरंत ही यूमोटो को आकर उन चीजों के बारे में खबर करेगा। अब आगे हम लोग वापस से रैनी और साथी यूमी को देख पाते हैं जो कि आपस में बातें कर रहे थे। तभी अचानक से ही किसी बात को लेकर इन दोनों में बहसबाजी हो जाती है। जिस दौरान रैनी यूमी को गुस्से में धक्का दे देती है और यूमी जाकर एक गड्ढे में गिरती है, जिसमें पहले से ही एक इंसान की लाश पड़ी हुई थी। जो चीज देखने के बाद सभी लोग काफी ज्यादा शौक हुए थे। दूसरी तरफ हम लोग तनाका को देख पाते हैं, जो कि उसी मछली को खाते हुए अखबार को पढ़ रहा था। अब हम लोग वापस से रैनी और साथी यूमी को देख पाते हैं, जिनके पास कुछ कैरिक्स के लोग पहुंच गए थे और जैसे ही वो लोग यहाँ पर पहुंचते हैं, वैसे ही वो इन दोनों के ऊपर हमला कर देते हैं। तब रैनी तो किसी तरह से अपनी जान बचाते हुए यहाँ पर से भाग जाती है, लेकिन यूमी वहीं पर फंस गई थी। अब रैनी भागती हुई पहुंच जाती है सीधा सैम के पास और जब सैम को इन सब चीजों के बारे में पता चलता है तो वो तुरंत ही हियाशिमा के साथ निकल जाता है ताकि वो यूमी को बचा सके। लेकिन जब तक वो उस जगह पर पहुंचता है जहाँ पर अभी थोड़ी देर पहले कैरिक्स के लोगों के साथ यूमी मौजूद थी, तब तक यूमी और साथी कैरिक्स के लोग वहां से जा चुके थे। और अब हम लोग यूमी को देख पाते हैं, जो कि उन लोगों से बचती हुई कहीं पर भागने की कोशिश कर रही थी। और अब ये भागती हुई एक बोट में चढ़ गई थी ताकि ये वहां पर छुप सके। अब दूसरी तरफ हम लोग सैम और साथी हियाशिमा को देख पाते हैं, जो कि कैरिक्स के लोगों के ऊपर अटैक करने के लिए चले गए थे।... अब जब यू मोटो को इस बारे में पता चलता है कि उसके साथियों ने ऐसा काम करा है तो वो सैम और साथी उसके साथियों से माफी मांगने लगता है। साथ ही वो डिसाइड करता है कि वो किसी भी हालत में यूमी को ढूंढ कर लाकर देगा। लेकिन अभी के टाइम पर सैम को लग रहा था कि शायद यू मोटो ने ही यूमी को छुपाकर रखा हुआ है। इसीलिए वो इसे उस लाश के बारे में भी बताता है जो कि कैरट सिक्स के लोगों के ठिकाने के पास इन लोगों को मिली थी। जो चीज जानने के बाद यू मोटो इससे अपने लीडर बनने की कहानी बताने लगता है कि जब वो लोग यहाँ पर आए थे तब एक इंसान यहाँ पर बहुत ज्यादा एग्रेसिव हो गया था और साथ ही वो काफी ज्यादा घबरा भी गया था। और तब यू मोटो ने उसे समझाने की कोशिश करी, लेकिन जब वो इंसान नहीं माना और उसने यू मोटो के ऊपर ही अटैक कर दिया तो यू मोटो ने सेल्फ डिफेंस के पीछे उसका कत्ल कर दिया और इसके बाद से ही यहाँ पर मौजूद सभी लोग यू मोटो को अपने लीडर के रूप में देखने लगे और वो लाश भी उसी इंसान की थी। अब जब ये बात सैम और साथी हियाशिमा को पता चलती है तो वो अपने बेस में वापस लौट जाते हैं। जहाँ पर जाने के बाद वो कोशिश करते हैं ताकि वो कुछ वेपन्स बना सकें। और दूसरी तरफ हम लोग यू मोटो को देख पाते हैं, जो कि जब अपनी बोट में वापस लौटता है तो वहां पर वो रेडियो में लोगों से बात करने की कोशिश करने लगता है। लेकिन यूमी, जो कि उसी बोट में छुपी हुई थी, वो यू मोटो को ये सब करते हुए देख लेती है। साथ ही उसे ये बात भी पता चलती है कि यू मोटो बाकी सबको बेवकूफ बना रहा है और ऐसा इसी वजह से क्योंकि असल में वो जिस रेडियो के थ्रू बाकी लोगों से कांटेक्ट करने की कोशिश कर रहा था, उसकी तो तार ही टूटी हुई थी। अब जब यूमी बाहर आकर यू मोटो से इस सबका कारण पूछती है तो यू मोटो इसे बताता है कि असल में वो यहाँ पर लीडर बनकर ही रहना चाहता है। वो पास्ट में वापस नहीं जाना चाहता क्योंकि पास्ट में उसे कोई भी तवज्जो नहीं देता। लेकिन यूमी ने डिसाइड कर लिया था कि जैसे ही वो यहाँ से बाहर निकलेगी, वैसे ही वो इस सब के बारे में बाकी सभी लोगों को बता देगी। तब यू मोटो इसे रोकने की कोशिश करने लगता है, लेकिन जब यूमी इसकी बात को नहीं मानती तो यू मोटो इसे यहीं पर बांधकर यहाँ से चला जाता है। अब रात में हम लोग सैम और साथी उसके साथियों को देख पाते हैं, जिन्होंने काफी सारे वेपन्स बना लिए थे। साथ ही उन्होंने अपना पूरी तरह से मन बना लिया था कि वो अगले दिन जाकर कैरट सिक्स के लोगों के ऊपर अटैक कर देंगे। तब यहाँ पर दो जने डिसाइड करते हैं कि वो यहाँ पर से पहले किसी एक बिल्डिंग को ढूंढेंगे ताकि वो लोग वहां पर जाकर रह सकें, क्योंकि कहीं ना कहीं कैरेट सिक्स वाले लोग इनसे बहुत ज्यादा ताकतवर थे। और बिल्कुल ऐसा ही होता है। अगले दिन वो दोनों के दोनों जने उस जगह को ढूंढने के लिए निकल जाते हैं, जहाँ पर वो बैटल के हारने के बाद अपने साथियों के साथ रह सकते थे। और अभी के टाइम पर कैरेज फाइव के लोग कैरेज सिक्स के लोगों के ऊपर अटैक करने जा ही पाते हैं कि इतने में ही यहाँ पर कैरेज सिक्स के लोग आ जाते हैं, जो कि कैरेज फाइव के लोगों के ऊपर ही अटैक करने के लिए आए हुए थे। और अब धीरे धीरे यहाँ पर लड़ाई बहुत ज्यादा भारी हो जाती है, जहाँ पर हम लोग देख पाते हैं कि कभी सैम की टीम तो कभी यू मोटो की टीम एक दूसरे के ऊपर भारी पड़े जा रही थी। तब यू मोटो यहाँ पर सभी लोगों को रोकने की कोशिश करने लगता है। पर अभी के टाइम पर वो फाइट बढ़ी ही जा रही थी और वो फाइट तब तक बढ़ती रहती है जब तक कि यहाँ पर खुद यूमी नहीं पहुंच जाती, जो कि किसी तरह से वहां से छूटकर आ गई थी। तब यूमी यहाँ पर यू मोटो की हर बात का खुलासा कर देती है और साथ ही सबको ये भी बता देती है कि यू मोटो अभी तक इन सभी लोगों को धोखा दे रहा था। जिस पर यू मोटो सभी लोगों को बताता है कि असल में उसने ये सब इसी वजह से करा ताकि लोग किसी भी होप को ना खोएं। उन्हें ये होप बनी रहे कि वो वापस से पास्ट में जा सकते हैं, क्योंकि अभी के टाइम पर अगर वो लोग हार मान जाते तो कहीं ना कहीं काफी सारे लोग सुसाइड भी कर सकते थे और ये बात कहीं ना कहीं सैम को भी काफी ज्यादा अच्छी लगती है। लेकिन अभी के टाइम पर यू मोटो ने डिसाइड कर लिया था कि वो अपनी लीडरशिप को छोड़ देगा। इसीलिए वो वहां पर एक डायरी को छोड़कर जाता है, जो कि उसे शिप के अंदर से ही मिली थी। साथ ही उसी में सारी की सारी इंफॉर्मेशन लिखी हुई थी कि दो हज़ार छब्बीस में अर्थ कैसे तबाह हुई। अब वहीं हम लोग उन दो जनों को देख पाते हैं, जो कि उस बिल्डिंग को ढूंढने के लिए गए थे। तब उन्हें अचानक से ही एक टावर दिखाई देता है, जिसके अंदर भी काफी सारे वैसे ही ग्रीन पत्थर रखे हुए थे। अब हम लोग दो हज़ार तेईस में डे नाम के एक साइंटिस्ट को देख पाते हैं, जिसे टनल की स्टडी करने के बाद पता चल गया था कि जिस टाइम पर ट्रेन की डब्बे गायब हुए, उस टाइम पर टनल में वॉर्महोल बन गया था, जो कि असल में एक सुपरनोवा एक्सप्लोजन के कारण बना था। अब सुपरनोवा एक्सप्लोजन दरअसल एक फेनोमिना है, जिसमें जब एक स्टार बहुत ज्यादा बूढ़ा हो जाता है तो वो अचानक से ही अपने मरने के दौरान एक बहुत बड़े अमाउंट में एनर्जी रिलीज करता है और जिस टाइम पर वो एनर्जी रिलीज हुई थी, उसी टाइम पर वो वॉर्महोल बना था, जिसने दो हज़ार तेईस और साथ ही दो हज़ार साठ की टाइमलाइन को एक साथ जोड़ दिया। और वहीं हम लोग दो हज़ार साठ में देख पाते हैं, जहाँ पर इसी सुपरनोवा वाली फेनोमिना को एक इंसान बाकी सभी पैसेंजर को एक्सप्लेन कर रहा था। लेकिन तभी अचानक से ही यहाँ पर एक बहुत बड़ा तूफान आने लगता है, जिसे देखने के बाद सभी लोग वापस से उसी डब्बे के अंदर चले जाते हैं, जो कि इन्हें दो हज़ार साठ में लेकर आया था। अब तूफान इतना ज्यादा बड़ा था कि तनाका डिसाइड करता है कि वो उसी टनल के अंदर चला जाएगा, जिसके अंदर से ट्रेन बाहर आई थी और इसी वजह से वो उस डब्बे के इमरजेंसी गेट को खोल देता है। जिसके बाद जब ये लोग टनल के अंदर पहुंचते हैं तो ये लोग देखते हैं कि वहां पर एक वॉर्महोल बना हुआ था, जो कि धीरे धीरे आसपास की हल्की चीजों को अपने अंदर खींच रहा था और इतने में ही वो तनाका की उस डॉल को भी अपने अंदर खींच लेता है, जो कि तनाका ने अकेलेपन से बचने के लिए बनाई थी। अब सब लोग उस वॉर्महोल के बारे में समझ ही पाते हैं कि इतने में बाहर चल रहा तूफान पूरी तरह से बंद हो जाता है और जैसे ही वो तूफान बंद होता है, वैसे ही ये वॉर्महोल भी पूरी तरह से बंद हो जाता है। अब वापस से सीन दो हज़ार तेईस में आता है, जहाँ पर हम लोग एक डिटेक्टिव को देख पाते हैं, जो कि उसी जगह पर खड़ा हुआ था, जहाँ पर से तनाका की डॉल गायब होकर वॉर्महोल में चली गई थी। और अब वो डॉल आकर अचानक से डिटेक्टिव पे लगती है, जिसको देखने के बाद वो काफी ज्यादा शौक होता है। वहीं हम लोग दो हज़ार साठ में देख पाते हैं, जहाँ पर सैम और उसके साथियों को समझ में आ गया था कि अगर इन्हें वापस से वॉर्महोल को बनाना है तो इन्हें किसी सॉलिड ऑब्जेक्ट की जरूरत पड़ेगी और साथ ही इन्हें इलेक्ट्रिसिटी की भी जरूरत थी। इसीलिए ये किसी पावर स्टेशन को ढूंढने लगते हैं, जो कि अभी के टाइम पर जमीन के अंदर दफन हो चुका था। और अब कुछ घंटों की मेहनत के बाद ये लोग उस चीज में सफल भी हो जाते हैं। जहाँ पर ये लोग उस पावर स्टेशन को ढूंढ लेते हैं, जो कि जमीन के अंदर मानो इस तरह से गड़ा हुआ था कि जैसे आज से पहले कभी उसका कोई नामो निशान ही ना हो। तब यहाँ पर से सैम और उसके साथी अपने जरूरत के सामान को इकट्ठा करते हैं और पहुंच जाते हैं वापस से उसी डब्बे के पास, जहाँ पर जाने के बाद ये लोग उस डब्बे के एक कोने को एक सॉलिड की तरह यूज करने वाले थे।... और अब जैसे ही ये लोग उसमें इलेक्ट्रिसिटी देना चालू करते हैं, वैसे ही वहां पर एक वर्महोल बनने लगता है। जो चीज देखने के बाद सभी लोग काफी ज्यादा खुश हो गए थे। अब एक एक करके सभी लोग वापस से उस वर्महोल के अंदर जाने लगते हैं। पर यहां पर तनाका अकेला ही रुक जाता है, क्योंकि वो नहीं चाहता था कि वो यहां से वापस जाए। अब इसीलिए सभी लोग तनाका से आखिरी अलविदा लेते हैं और यहां पर से डब्बे में चढ़ जाते हैं। फिर जैसे ही बाहर स्टॉर्म आता है, वैसे ही वो वर्महोल वहां पर वापस से खुल जाता है और अब इनका कैरिज भी उस वर्महोल के अंदर चला गया था। जिसको देखने के बाद सभी लोग काफी ज्यादा खुश होते हैं। जिसके थोड़ी देर बाद जब इनकी आंख खुलती है तो बाहर से इनके दरवाजे को कोई पीट रहा था। लेकिन जब बाहर से वो लोग अंदर आते हैं तो इन लोगों को पता चलता है कि ये धोखे से दो हज़ार छब्बीस में आ गए हैं। जो चीज जानने के बाद सभी लोग काफी ज्यादा शौक होते हैं क्योंकि इसी साल में पूरी की पूरी धरती खत्म होने वाली थी। तब ये वहां पर मौजूद लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं कि असल में ये लोग पास्ट से आए हैं और इस ईयर पूरी की पूरी अर्थ तबाह हो जाएगी। लेकिन इनकी बात पर कोई भी यकीन नहीं कर रहा था। सभी लोग समझ रहे थे कि शायद ये लोग नशा करके यहां पर लेटे हुए हैं। अब ये न्यूज़ भी पूरी तरह से वायरल हो जाती है कि दो हज़ार तेईस में जो कैरिज गायब हुआ था, अचानक से वो दो हज़ार छब्बीस में पहुंच गया है। लेकिन अभी के टाइम पर तो ज्यादातर लोगों को इस बात पर भी भरोसा नहीं हो रहा था कि ये लोग असल में वही लोग हैं जो कि गायब हुए थे। लेकिन बाद में जब उन लोगों का मेडिकल एग्जामिनेशन करा जाता है तो सभी लोगों के बारे में सबको पता चलता है कि असल में ये लोग वही हैं जो कि दो हज़ार तेईस में गायब हो गए थे। अब पूरी दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी मौजूद थे, जो कि इन लोगों की बातों पर यकीन कर रहे थे। पर कुछ लोग ऐसे भी थे जो कि इन सभी लोगों को पागल बनाने की कोशिश कर रहे थे। अब वहीं हम लोग रे को देख पाते हैं, जिसको जब इन सब चीजों के बारे में पता चलता है तो वो तुरंत ही उन लोगों से मिलने के लिए जाता है। क्योंकि असल में उसने भी उसी एस्ट्रॉइड के बारे में पढ़ा था, जो कि कुछ समय में अर्थ से टकराने वाला था। साथ ही हम लोग एक और पैसेंजर को देख पाते हैं, जो कि गवर्नमेंट अथॉरिटी में एक बहुत बड़े पोस्ट पर थी और साथ ही वो काफी ज्यादा रिच भी थी। इसीलिए वो सीधा चली जाती है डिफेंस मिनिस्टर से बात करने के लिए। और तब डिफेंस मिनिस्टर भी इसकी बात को बहुत अच्छी तरह से सुनती है और साथ ही वो इसे बताती है कि ये लोग पहले से ही इसके ऊपर वर्क कर रहे हैं। क्योंकि कुछ ही समय में यहां पर एक एस्ट्रॉइड सच में टकराने वाला था और इसीलिए ये लोग कुछ ऐसे मिसाइल को बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो कि उस एस्ट्रॉइड से टकराकर उसके डायरेक्शन को चेंज कर दे। अब ये सब जानने के बाद उस औरत को काफी ज्यादा सुकून मिलता है और वो बाकी सभी टीम मेंबर को इस बारे में इन्फॉर्म करती है, जिससे सभी लोगों को भी काफी ज्यादा खुशी होती है। अब धीरे धीरे वो दिन भी आ जाता है, जिस दिन वो एस्ट्रॉइड अर्थ से टकराने वाला था। तब यहां पर सभी लोगों की सांसें थमी हुई थी, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि वो आज के बाद जिंदा बचेंगे भी या फिर नहीं। इसीलिए सभी लोग एक साथ मिलते हैं और साथ में न्यूज़ को देखने लगते हैं, जहां पर इन्हें पता चलता है कि मिलिट्री अपने मिशन में सक्सेसफुल रही है और उसने उस मीटरॉइड की डायरेक्शन को बदलकर पूरी तरह से ह्यूमैनिटी को बचा लिया है। जो चीज जानने के बाद सभी लोग काफी ज्यादा खुश होते हैं और इसी के साथ ही सीरीज भी यहीं पर खत्म होती है। तो उम्मीद है कि एक्सप्लेनेशन अच्छी लगी होगी। अगर एक्सप्लेनेशन अच्छी लगी हो तो चैनल को सब्सक्राइब करना और बेल नोटिफिकेशन को ऑल पर सेलेक्ट करना और वीडियो को भी लाइक करना। मैं ऐसी ही और मजेदार एक्सप्लेनेशन वीडियोस लाता रहूंगा। खैर, तब तक के लिए टाटा और गुड बाय।