बरेली में ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी ने कराया रोज़ा इफ्तार, अमन-ओ-भाईचारे का दिया पैगाम रमज़ान के मुकद्दस महीने में आज ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी की ओर से बरेली में रोज़ा इफ्तार का शानदार आयोजन किया गया। मिनी बाईपास रोड स्थित ब्लू मून लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, शहर के गणमान्य लोगों और समाजसेवियों ने शिरकत की। इफ्तार के मौके पर सभी ने एक साथ रोज़ा खोला और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ की। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम भी दिया गया। मेहमानों का इस्तकबाल बड़े अदब और एहतराम के साथ किया गया। रमज़ान का पाक महीना सब्र, इंसानियत और आपसी मोहब्बत का पैगाम देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सौहार्द को और मजबूत करने का काम करते हैं।