वर्तमान सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को पूर्णिया के आर एन साह चौक पर संयुक्त ट्रेड यूनियन के तत्वाधान में आक्रोश मार्च निकाला गया जिसमें मुख्यरूप से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के जिला सचिव सह जिला परिषद सदस्य कॉमरेड राजीव सिंह,भाकपा माले AICCTU के कामरेड इस्लाम उद्दीन, भाकपा के बुद्धीनाथ साह, तबारक हुसैन, शिवशंकर कुमार, हिन्द खेत मजदूर के सहिम अंसारी, आम आदमी पार्टी के मुखिया इरसाद पूरणवी जिलाध्यक्ष विकास झा ,टेम्पो टोटो युनियन के जिलाध्यक्ष लड्डू आलम, सचिव शिवशंकर सिह ,फारवर्ड ब्लोक के किशोर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया ।मौके पर सीपीएम जिला सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा पूरे देश के लोगों पर काला कानून थोप रही है।जिसके विरोध में सभी बामपंथी दलों के नेता और सभी ट्रेड यूनियन के क्रांतिकारी साथियों के द्वारा आज सड़क पर उतरकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन किया गया है।जिसमे आक्रोश मार्च निकालकर। मुख्य रूप से चार श्रम कानून को रद्द करने, मनरेगा को पुनः बहाल करने ,अमेरिका से सभी तरह के समझौता को रद्द करने तथा पूर्णिया में टेंपो चालक, टोटो चालक, रिक्शा चालक से जबरन टैक्स वसूली पुलिसिया जुल्म के खिलाफ एवं सड़क किनारे गरीबों के दुकान एवं वर्षों से रह रहे गरीबों के घरों को उजाडना प्रशासन बंद करें,इसकी पहले वैकल्पिक व्यवस्था हो फिर कोई कार्रवाई हो इसके लिए सभी ट्रेड यूनियन सड़क पर उतरकरआक्रोश मार्च निकाला है।