Fish Audio 免费H1B VISA AI 语音生成器
生成由 0+ 创作者信赖的 H1B VISA 声音。使用 AI 文字转语音创建 high-quality 语音。
如何使用 H1B VISA 语音生成器
3个简单步骤即可创建专业配音
生成音频
点击生成,让 H1B VISA 的声音为您的文本注入生命
- 数秒内获得录音棚级品质效果
- 100% 免费试用 • 无需信用卡
生成由 0+ 创作者信赖的 H1B VISA 声音。使用 AI 文字转语音创建 high-quality 语音。
3个简单步骤即可创建专业配音
点击生成,让 H1B VISA 的声音为您的文本注入生命
अरे भाई, अमेरिका जाकर डॉलर में कमाने का सपना देखने वालों के लिए एक चौंकाने वाली खबर है, क्योंकि ट्रंप चाचा ने एक ऐसा नियम लागू कर दिया है कि अब कंपनियों को भारत से किसी भी नए कर्मचारी को बुलाने के लिए पहले सरकार की तिजोरी में पूरे 88 लाख रुपए की भारी-भरकम 'एंट्री फीस' जमा करानी होगी। और भाई, ये आदेश आते ही यहाँ तो हड़कंप मच गया! जो लोग दुर्गा पूजा जैसी छुट्टियों में अपने घर आए हुए थे, उन्हें भी अपनी छुट्टियाँ बीच में ही छोड़कर फौरन अमेरिका लौटना पड़ा, जिस वजह से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर अमेरिका जाने वालों की काफी भीड़ लग गई। यह फैसला अमेरिकी लोगों की नौकरियाँ बचाने के नाम पर लिया गया है, लेकिन असल में यह फीस कई लोगों के सालाना पैकेज से भी ज़्यादा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि जो लोग पहले से H1B वीज़ा पर अमेरिका में सेट हैं या अपना वीज़ा रिन्यू करवा रहे हैं, उन्हें इस नियम से घबराने की ज़रूरत नहीं है। अब कई लोग यहाँ पर खुश हैं और यह कह रहे हैं कि चलो अच्छा है, अब देश का टैलेंट देश में ही रहेगा और देश तरक्की करेगा। चलो, एक पल को मान लेता हूँ कि अब देश का टैलेंट देश में ही रहेगा और देश की तरक्की करेगा, लेकिन उनका क्या होगा जो टैलेंट देश में पहले से ही तैयार हो रहा है? इस फैसले से तो यहाँ टैलेंटेड लोगों की और भीड़ लग जाएगी और नौकरियाँ मिलना पहले से भी ज़्यादा मुश्किल हो जाएगा।