"चार जानवर समुंद्र किनारे एक बड़े से आइलैंड में फँस गए। वे एक नाव बना रहे हैं ताकि वो शहर की ओर जा सकें। कई मुश्किलों के बाद नाव बन जाती है, लेकिन अभी भी एक समस्या है। नाव तो बना ली, लेकिन नाव चलाना किसी को नहीं आता। कुछ देर बाद हवा और पानी का तूफान आता है। जानवर नाव में बैठ जाते हैं। सब कुछ तहस-नहस हो जाता है, लेकिन नाव सलामत रहती है। तूफान रुक जाने के बाद जानवर देखते हैं कि वो अब किनारे पर नहीं हैं, बल्कि समुंद्र के बीच में हैं। तूफान के कारण नाव समुंद्र के पानी में आ जाती है, और धीरे-धीरे नाव बीच समुंद्र में आगे बढ़ने लगती है।"