वॉरेन बफेट दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में से एक हैं, और उनकी सोच बहुत ही सरल लेकिन शक्तिशाली है। उनका मानना है कि निवेश कोई जल्दी अमीर बनने का तरीका नहीं, बल्कि धैर्य और समझ का खेल है। वॉरेन बफेट कहते हैं, कि आपको वही बिज़नेस खरीदना चाहिए जिसे आप अच्छी तरह समझते हैं। वे हमेशा ऐसी कंपनियों में निवेश करते हैं, जिनका बिज़नेस मजबूत हो और भविष्य सुरक्षित हो। उनका सबसे बड़ा नियम है, "कभी भी पैसा मत खोओ, और इस नियम को कभी मत भूलो।"