Fish Audio 免费 Govi AI 语音生成器
生成 Govi 语音,已使用 0 次,获得 0 个喜欢。使用 AI 文字转语音创建 high-quality 语音。
生成 Govi 语音,已使用 0 次,获得 0 个喜欢。使用 AI 文字转语音创建 high-quality 语音。
क्या आपको पता है? हमारे भारत में एक अलग ही ओलंपिक चल रही है। पर ये मेडल्स के लिए नहीं, बल्कि ये है टैलेंट बर्बाद करने की ओलंपिक दौड़! जिसमें लाखों-करोड़ों लोग हिस्सा लेकर दौड़ते तो हैं, लेकिन हमेशा के लिए उसी दौड़ में फँस जाते हैं। घबराइए मत... थोड़ी देर में मुद्दे पर आ रहा हूँ 😏। साल 2024–25 के आँकड़ों के अनुसार, हर साल भारत में लगभग 15 लाख इंजीनियर बनते हैं! ये संख्या स्विट्ज़रलैंड की पूरी आबादी से भी ज़्यादा है 😳 फिर भी इनोवेशन के ग्लोबल इंडेक्स में भारत 38वें स्थान पर है, और वहीं स्विट्ज़रलैंड पहले नंबर पर। समझ रहे हो न? समस्या युवाओं में नहीं है, समस्या भारत की शिक्षा व्यवस्था में है। डिग्री तो मिल गई, पर कौशल (स्किल) कहाँ है? ग्रेजुएशन के बाद सबका एक ही सवाल होता है — अब करें क्या? पैसा कमाएँ कैसे? 🤷♂️ सिस्टम अब तक अपडेट ही नहीं हुआ — अंग्रेज़ों के ज़माने की फैक्ट्री की तरह चल रहा है! ज़रा सोचिए... शेर, मछली, बंदर और हाथी — सबको एक ही दौड़ में डाल दिया जाए और कहा जाए — “इस पेड़ पर चढ़ो!” 🐒🌳 अब बताइए... ये टैलेंट बर्बाद करने की ओलंपिक दौड़ नहीं तो क्या है? हाँ, सरकार कोशिश तो कर रही है, लेकिन रफ़्तार अभी भी कछुआ मोड पर है। अगर यही चलता रहा, तो नई पीढ़ी के ‘L’ सच में लग जाएँगे। सोचिए और कमेंट कीजिए, हैशटैग बनाइए: #SystemKoBadlengeYaKhudKo मैं हूँ गोवी, और ये सोच उन सबके लिए है — जो कुछ नया करना चाहते हैं।