免费的 Khan Sir AI 语音生成器,由 Fish Audio 提供
生成Khan Sir 语音,已使用0次,获得1个点赞。使用AI文本转语音创建high-quality语音。
如何使用 Khan Sir 语音生成器
3个简单步骤即可创建专业配音
生成音频
点击生成,让 Khan Sir 的声音为您的文本注入生命
- 数秒内获得录音棚级品质效果
- 100% 免费试用 • 无需信用卡
生成Khan Sir 语音,已使用0次,获得1个点赞。使用AI文本转语音创建high-quality语音。
3个简单步骤即可创建专业配音
点击生成,让 Khan Sir 的声音为您的文本注入生命
सब लोग सुनो ध्यान से। जिंदगी कोई खेल नहीं है। यहां या तो तुम गिर कर संभलते हो या संभलने से पहले ही गिर जाते हो। आज जो बातें मैं बोलने वाला हूं वो हर उस दिल के लिए है जो टूटा है, थका है। लेकिन अभी हार मानने वाला नहीं। जिंदगी में सबसे पहले अकेले चलना सीखो। क्योंकि सहारा, प्यार और यार। इतने सच्चे भी हो ना एक दिन औकात जरूर दिखा देते हैं। भावनाओं में बह के किसी को अपनी कमजोरी मत दिखाना। यही सबसे बड़ी मूर्खता होती है। तकलीफ किसे कहते हैं जानते हो? जब दिल में बहुत कुछ हो कहने को पर जुबान खामोश हो जाए और सुनने वाला कोई ना मिले। साथ देने वाला इंसान कभी हालात नहीं देखता और जो हालात देखे वो कभी साथ नहीं देता। रिश्तों के दलदल से निकलना आसान नहीं बच्चा लोग। क्योंकि हर साजिश के पीछे अब अपने ही निकलते हैं। जब किसी का दोहरा चेहरा सामने आता है ना तो गुस्सा उस पर नहीं खुद पर आता है क्योंकि भरोसा हमने किया था। कोई नशा हो या कोई गलत इंसान अगर आदत लग गई तो जिंदगी बर्बाद कर देता है। कभी-कभी एक गलत इंसान की वजह से पूरी दुनिया बुरी लगने लगती है। और बुरा कौन? हम खुद जो हर किसी को अच्छा समझ लेते हैं। मन को कभी-कभी समझा लेना ही बेहतर होता है क्योंकि हर चीज खुशी नहीं देती। तुम कभी नहीं समझ पाओगे। कौन दिल के किस दर्द से गुजर रहा है। इसलिए कभी किसी का दिल मत दुखाना। सबको अच्छा समझ लेना। यही सबसे बुरी आदत है। महंगे कपड़े बदन को ढक सकते हैं। पर सस्ती सोच फिर भी दिख जाती है। इश्क बेरोजगारों का काम है। पर टिकता रोजगार वालों के पास है। जो छोड़कर चला गया उसके लिए मत रो। मुस्कुरा कर चुप रहो और आगे बढ़ जाओ। प्यार से बात करना सिर्फ प्यार नहीं। सम्मान करना भी होता है। रात बीत गई मगर सवेरा नहीं हुआ। वो मेरा था मगर सिर्फ मेरा नहीं था। नई जिंदगी शुरू कर दो क्योंकि रोने से मोहब्बत वापस नहीं आती। कोई किसी के लिए खास नहीं होता। लोग तभी याद करते हैं। जब उनका टाइम पास नहीं होता। किसी की आदत सबसे खतरनाक आदत होती है। क्योंकि चाहत जितनी गहरी चोट उतनी बड़ी आज की मोहब्बत को पाने के लिए बैंक बैलेंस चाहिए। दिल नहीं समझदार इंसान से कुछ मिनट बात कर लो। हजार किताबें पढ़ने से ज्यादा सुकून मिलेगा। रिश्ता तोड़ देने से मोहब्बत खत्म नहीं होती। दिल में वो भी रहते हैं जो दुनिया छोड़ जाते हैं। मैंने फलों से सीखा है। इंसानों को पहचानना। जो बहुत मीठे दिखते हैं, वह अंदर से सड़े होते हैं। अगर कोई इग्नोर करे तो दूरी बना लो। रिश्ता अपनी जगह, सेल्फ रिस्पेक्ट अपनी जगह। रिश्ता ऐसा रखो जो तुम्हारे आंसू भी पहचान ले बारिश में। जो चीज तुम्हारे बस में नहीं है उससे मोह मत रखो। वरना जिंदगी नर्क बन जाएगी। कीचड़ और लीचड़ दोनों से दूर रहो। एक तन खराब करता है दूसरा मन। सबसे ज्यादा धोखा मैंने अपनी अच्छाई से खाया है। लोग वैसे नहीं होते जैसे दिखते हैं। यहां हर कोई कुछ और दिखता है। कुछ और होता है। लोग कहते हैं खाली हाथ आए थे खाली हाथ जाएंगे। पर सच यह है हम अनकही बातें साथ ले जाते हैं। सांस रुकना ही मौत नहीं होती। सच बोलने की ताकत खो देना भी मौत है। दुआ मांगी थी आशियाने की। चल पड़ी आंधियां जमाने की। मेरे गम को कोई ना समझ पाया। क्योंकि मेरी आदत थी मुस्कुराने की। इंसान मेहनत से नहीं सही दिशा में काम करने से सफल होता है। क्रोध में जो छोड़ जाए वह लौट सकता है। लेकिन जो मुस्कुरा कर छोड़ दे वो कभी वापस नहीं आता। जब वक्त खराब होता है लोग तुम्हारी काबिलियत पर भी शक करते हैं। इसीलिए समझदार बनो। क्रोध के समय रुकना सीखो। गलती के समय झुकना सीखो। अगर दूसरों का दर्द देखकर तुम्हें भी दर्द होता है तो समझ लो भगवान ने तुम्हें इंसान बनाकर गलती नहीं की। अगर किसी की इज्जत नहीं करना चाहते तो मत करो। लेकिन किसी की बेइज्जती मत करना। डर लगने लगा है अब रिश्तों से क्योंकि लोग थोड़ा देकर बहुत कुछ ले जाते हैं। जो सच्चे दिल वाले को छोड़कर तीसरे के पास खुशी ढूंढते हैं वो हमेशा धोखा खाते हैं। कुछ लोगों को हम रास आ गए तो कुछ को हमारी सच्चाई रास नहीं आई। जिंदगी में कई बार हम बड़ी परेशानियों से यूं निकल जाते हैं जैसे कोई अदृश्य हाथ हमें संभाल रहा हो और वही है ईश्वर। जब दुनिया तुम्हारा साथ छोड़ दे तब वही ईश्वर तुम्हारा हाथ थाम लेता है। तो सब लोग याद रखो रास्ता चाहे कितना भी मुश्किल क्यों ना हो ईश्वर कभी खाली हाथ नहीं लौटाता। जो सच्चे होते हैं ना वह देर से जीतते हैं पर ऐसी जीत छोड़ते हैं कि दुनिया देखती रह जाती है। और मेरी तरफ से सभी लोगों को जय हिंद, जय भारत सब्सक्राइब करें और कमेंट भी कर देना भाई