स्पष्ट युवा आवाज़
von Jatin Nagarक्या हो अगर आपका पूरा शहर अचानक एक रहस्यमयी, आर-पार दिखने वाली दीवार से घिर जाए और आप चाहकर भी बाहर न निकल पाएं, एक आदमी अपनी गाड़ी से कहीं जा रहा था, रास्ते में अचानक दो गाय आ जाती हैं, जिन्हें बचाने के चक्कर में उसका एक्सीडेंट हो जाता है, वो अपनी गाड़ी से बाहर निकलता है, लेकिन तभी आसमान से कुछ उड़ने वाले पक्षी अजीब तरह से तड़पकर नीचे गिरने लगते हैं, तभी अचानक एक जोरदार धमाका होता है और सामने खड़ी गाय के दो टुकड़े हो जाते हैं, जैसे किसी लेज़र ने उसे काटा हो, यह खौफनाक मंजर देखकर वो आदमी बुरी तरह डर जाता है, वो धीरे-धीरे उस कटी हुई गाय के पास जाता है, जैसे ही वो उसे छूने की कोशिश करता है, उसे एक जोरदार बिजली का झटका लगता है और उसका हाथ खून से सन जाता है, वो ध्यान से देखता है तो जमीन पर एक लंबी लकीर खिंची हुई है, और दूर बना एक बड़ा सा घर भी बीच से कटा हुआ है, जब वो अपना हाथ हवा में आगे बढ़ाता है, तो उसे वहां एक अदृश्य, पारदर्शी दीवार महसूस होती है, जिस पर उसके खून का निशान छप जाता है, तभी वहां शहर के दूसरे लोग भी आ जाती हैं, वो समझ नहीं पाते कि आखिर ये क्या हो रहा है, क्योंकि पक्षी लगातार मरकर गिर रहे थे, तभी आसमान से एक छोटा प्लेन गुजरता है, जो सीधा उस अदृश्य दीवार से टकराकर हवा में ही ब्लास्ट हो जाता है, प्लेन का मलबा नीचे गिरता है, वो आदमी फुर्ती से एक लड़के को धक्का देकर उसकी जान बचाता है, पूरे शहर में हड़कंप मच जाता है, लोगों को समझ आता है कि वे एक बहुत बड़े, पारदर्शी गुंबद (Dome) के अंदर कैद हो चुके हैं, तभी बाहर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आती हैं, यह आदमी उन्हें रुकने का इशारा करता है, लेकिन ड्राइवर नहीं समझ पाता, गाड़ी से उतरकर जैसे ही फायर फाइटर आगे बढ़ता है, उसका चेहरा उस अदृश्य दीवार से जोर से टकराता है और उसकी नाक टूट जाती है, उन्हें एहसास होता है कि इस दीवार के आर-पार आवाज भी नहीं जा सकती, वो लिखकर उन्हें सरकार को इन्फॉर्म करने को कहता है, जल्द ही वहां मीडिया और मिलिट्री आ जाती है, सेना पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर देती है, जांच से पता चलता है कि यह रहस्यमयी गुंबद पूरे शहर को ढके हुए है और इसका बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह कट चुका है, मिलिट्री रेडियो पर अनाउंस करती है कि कोई भी इस दीवार के पास आने की कोशिश न करे और गाड़ियां रोक दी जाएं, लेकिन एक कार में जा रहा परिवार इसे कोई मॉक ड्रिल समझकर अनदेखा कर देता है, तभी सामने से आ रहा एक ट्रक दीवार से टकराकर क्रैश हो जाता है, यह देखकर वो कार रोकते हैं, लेकिन तभी उनकी बेटी को अजीब से दौरे पड़ने लगते हैं और वो बेहोश हो जाती है, हॉस्पिटल में पैर रखने की जगह नहीं थी, चारों तरफ इस अदृश्य दीवार की वजह से घायल हुए लोगों की भीड़ लगी हुई थी, मिलिट्री के वैज्ञानिक इस दीवार पर लेज़र बीम से टेस्ट करते हैं, लेकिन हाई-एनर्जी लेज़र भी इसे पार नहीं कर पाती, शहर का पुलिस चीफ रात में इस दीवार की जांच करने आता है, वो जैसे ही कौतूहल में दीवार को छूता है, उसके अंदर का पेसमेकर ब्लास्ट हो जाता है, चीफ की मौके पर ही मौत हो जाती है, अब शहर में पानी का एकमात्र सोर्स, यानी वॉटर टैंक भी एक ट्रक एक्सीडेंट में तबाह हो जाता है, नदी का पानी भी दूषित हो चुका है और मछलियां मर रही हैं, पूरे शहर में पीने के पानी और खाने की भारी किल्लत हो जाती है, भूख-प्यास से तड़पते लोग बेकाबू हो जाते हैं, वे दुकानों के शीशे तोड़कर सामान लूटने लगते हैं, शहर में दंगे जैसी स्थिति बन जाती है, एक लेडी पुलिस ऑफिसर भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ती है और अपनी गन तान लेती है, लेकिन स्थिति हाथ से निकल रही थी, तभी अचानक आसमान में बादल घिर आते हैं और तेज बारिश होने लगती है, पानी देखकर लोगों का गुस्सा शांत हो जाता है, सभी लोग बर्तन लेकर बारिश का पानी इकट्ठा करने लगते हैं, इस कुदरती मदद से उनकी जान में जान आती है, कुछ लोग दीवार के पास जाकर देखते हैं कि अंदर और बाहर का मौसम बिल्कुल बदल चुका है, इस गुंबद के अंदर अब एक अलग ही इकोसिस्टम बन गया था, अगले दिन मिलिट्री बाहर से कुछ बसें लेकर आती है, जिनमें शहर के लोगों के रिश्तेदार थे, वे उन्हें दीवार के पार से मिलने की इजाजत देते हैं, लोग कांच की इस दीवार के आर-पार से पर्चियों पर लिखकर और तस्वीरें दिखाकर एक-दूसरे का हालचाल लेते हैं, अपनों को देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं, लेकिन इस शहर को इस रहस्यमयी गुंबद से आज़ादी कब और कैसे मिलेगी, यह अब भी एक बड़ा सवाल था।