कहानी की सुरुआत होती है जायोंग नाम की एक लड़की से जिसकी अचानक नींद खुल गयी क्योंकि एक छोटा सा बबल उसके माथे पर आकर फूट जाता है। तभी उसे बाहर से कुछ हलचल सुनाई देती है। जिसे देखने के लिए जब वो दरवाजे से बाहर की ओर झांकती है। तो उसे अपनी बहन इन योंग हॉल में घूमते हुए नजर आती है। जो की नॉर्मल तरीके से नहीं चल रही थी। वो लंगड़ाते हुए हॉल में घूम रही होती है| जिसे देखने में बहुत ही ज्यादा खौफनाक सा लग रहा होता है। इतना खौफनाक मंजर देखके जायोंग काफि डर चुकी होती है। क्योंकि उसे लग रहा था की ये कोई शैतान है या फिर कोई एंटिटी होगी। वो जानती थी की वो उसकी बहन है लेकिन फिर भी वो खोफ में होती है। तभी अचानक से उसकी बहन उसके ऊपर खोफनाक तरीके से हमला कर देती है। वो उसके ऊपर बेठकर जायोंग का गला घोटने लगती है। और क्रीपी स्माइल करती है। जायोंग काफि तड़पती है। लेकिन एक झटके से उसकी नींद खुल जाती है| फिर उसे पता चलता है की वो एक बुरा सपना देख रही थी।