22 फ़रवरी 2023 को महामंडलेश्वर श्री स्वामी जगदीशपुरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में इस दिव्य धाम की स्थापना हुई। वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ, पूजन और प्राण-प्रतिष्ठा के साथ भगवान पारदेश्वर महादेव की विधिवत स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर अनेक संत, श्रद्धालु और शिवभक्त उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बने।